Republic Day 2024: Farrukhabad में शान से फहरा गया तिरंगा, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया झंडारोहण

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया।

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। वहीं, पूरे जिले में शान से तिरंगा फहरा गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गणतन्त्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। झंडारोहण से पहले पश्चात जिलाधिकारी सहित उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

उसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में

जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।

IMG-20240126-WA0111

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 'अमृत महोत्सव' काल का यह गणतंत्र दिवस हमारे सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण वर्ष है। जब हमारा गणतंत्र एक ऐसे काल में प्रवेश कर चुका है जहां प्रत्येक व्यक्ति आज उस मुकाम पर खड़ा है।

जहां से वह अपने भावी जीवन के एक उज्जवल और सपनीले भविष्य की कामना कर सकता है। परिपक्व गणतंत्र ने व्यक्ति, समाज और देश के विकास के लिए बेहतर अवसर प्रदान किये हैं।

उन्होंने कहा कि आज हम सब लोग जो यहां इस परिसर में उपस्थित हैं वह सभी इस प्रशासनिक व्यवस्था के एक अभिन्न अंग हैंऔर शासन द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को विभिन्न स्तरों पर क्रियान्वित करने का माध्यम हैं।

किसी भी लोकतांत्रिक सरकार की लोकप्रियता इसी बात पर निर्भर होती है कि हम प्रशासनिक व्यवस्था के लोग योजनाओं का कितने अच्छे ढंग से क्रियान्वयन कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने वीरनारियों, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिको, व नेशनल व राज्य स्तर पर मैडल प्राप्त करने बाले खिलाड़ियों को प्रसस्ति पत्र देकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी ,अपर उप जिलाधिकारी सदर व कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर परेड की सलामी ली व सफेद कबूतर गुब्बारे उडाकर शांति का संदेश दिया और पुलिस कर्मियो को पुरस्कार वितरण किया।

आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन के सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों व आये हुए आम नागरिकों को 75वे गणतंत्र की बधाई दी।

संबंधित समाचार