जौनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, मंत्री गिरीश चंद यादव ने किया ध्वजारोहण
जौनपुर। जौनपुर जिले में आज घने कोहरे के बीच 75 वाँ गणतंत्रदिवस हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त शांति का प्रतीक कबूतर एवं गुबारा उड़ाया गया। गिरीश चंद यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखना है। आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जौनपुर पुलिस लाइन में ध्वजा रोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दिया।
— Girish Chandra Yadav (@girishyadavbjp) January 26, 2024
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया, प्यारे बच्चों नें राष्ट्रवादी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दिया pic.twitter.com/NVlLFQU08c
भारतीय संविधान में निहित आदर्शों ने देश का मार्गदर्शन किया है और इससे गरीबी और अशिक्षा की स्थिति से निकल कर देश अब आत्मनिर्भर राष्ट्र बन कर खड़ा है। संविधान में निहित आदर्शों ने निरंतर हमारे गणतंत्र को राह दिखाई है। विश्व-मंच पर भारत ने जो सम्मान अर्जित किया है, उसके फलस्वरूप देश को नये अवसर और जिम्मेदारियां भी मिली हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक द्वय नगर बृजेश कुमार, ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता समेत गणमान्य नागरिक रहे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वजारोहण फहराया और संविधान में उल्लिखित प्रतिज्ञा व संकल्प का स्मरण दिलाया। जिलाधिकारी ने स्वत्रंतता संग्रम सेनानी के आश्रित को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर से कुत्तूपुर तिराहे तक 5 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्ग के युवा शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:-Republic Day 2024: देशभक्ति के हर्षोल्लास में डूबा उत्तर प्रदेश, झांकियों ने मोहा मन, देखें मनमोहक तस्वीरें और Video
