बहराइच : तीन दुकानों का ताला काटकर नकदी, दवा और साड़ियों के गट्ठर ले गए चोर - नहीं दर्ज हुआ केस
बहराइच, अमृत विचार। जिले के बलवापुर चौराहे पर देर रात को अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के शटर का ताला काट दिया। इसके बाद चोरों ने नकदी समेत ढाई लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की। सुबह दुकान मालिकों की ओर से तहरीर दी गई है।
रामगांव थाना क्षेत्र के बलवापुर चौराहे पर शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकानों के शटर का ताला काटकर तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शटर का ताला काटकर चोर अंदर दाखिल हुए। नगदी दवाओं सहित अन्य सामान चुरा ले गये। इसमें लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। इसी क्रम में गुरु प्यारे वर्मा के कपड़े की दुकान का ताला काटकर अंदर रखी दो गट्ठर साड़ियां सहित अन्य सामान चोरी हुआ है।कुछ कदम की दूरी पर एक पान की ढाबली का भी चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित दुकानदारों ने घटना की सूचना थाने पर दी है। सुबह सभी ने थाने पर चोरी की सूचना दी। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
रामगांव के बलवापुर चौराहे पर तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। दुकानदारों ने फुटेज पुलिस को देकर कारवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें -BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये प्रभारी, बैजयंत पांडा को मिली UP की कमान
