कासगंज: जिले में भर धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, सरकारी भवनों पर शान से लहराया तिरंगा 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

सुबह से लेकर देर शाम तक गूंजते रहे देशभक्ति के गीत 

कासगंज, अमृत विचार। शुक्रवार को देश का 75वां गणतंत्र दिवस जोश-खरोश के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक आजादी के शहीदों को याद किया गया। सरकारी भवनों पर देश की शान तिरंगा लहराया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक देश भक्ति के गीत गूंजते रहे। 

जिला न्यायालय परिसर में जिला जज सैय्यद माउज बिन आसिम ने ध्वजारोहण किया। न्यायिक अधिकारियों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम सुधा वर्मा ने सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, ध्वज को सलामी देकर संविधान में उल्लिखित संकल्प को पढ़ कर दोहराया गया एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसे बाद कलक्ट्रेट सभागार में हुई विचार गोष्ठी में डीएम ने कहा कि आज हम अपना 75वां गणवतंत्र दिवस मना रहे हैं। हम सब अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करें। 

वीर शहीदों के अनगिनत बलिदानों के बाद देश स्वतंत्र हुआ और इस दिन भारत का अपना संविधान लागू हुआ। गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सम्मानित किया गया। एडीएम डा. वैभव शर्मा, एसडीएम न्यायिक विनोद जोशी सहित सभी  विभागों व अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। विकास भवन पर सीडीओ सचिन ने ध्वाजा रोहण किया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तहसील सदर में एसडीएम संजीव कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

77eaeec1-7fab-4dd8-8ab9-d5fe761157dc

 सीओ कार्यालय पर सीओ अजीत सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी एवं अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने राष्ट्र ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। नगर पालिका गंजडुंडवारा में पालिकाध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन एवं अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने ध्वजा रोहण किया। तीर्थ नगरी सोरों में पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने ध्वज फहराया। 

पुलिस लाइन में हुए राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम 
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सोरों में, पुलिस परेड का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सांसद तथा डीएम सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने ध्वज को सलामी दी। एसपी द्वारा संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया गया एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। 

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा वाहन से परेड का निरीक्षण कर, पुलिस परेड की सलामी ली गई तथा हवा में गुब्बारे छोड़े गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि महान पुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई। हम ऐसे वीर महापुरूषों और क्रांतिकारियों को नमन करते हैं। 

भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की विशेष भूमिका रहती है। सभी अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और उसमें सफलता प्राप्त करें। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तत किए गए राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की सराहना की। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित अन्य प्रशासनिक, न्यायिक व पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर ने बांटे सम्मान पत्र, कहा- कासगंज में भी होगी भगवान चित्रगुप्त की कथा

संबंधित समाचार