Republic Day 2024: केंद्रीय मंत्री ने कोठीपुर प्रधान को किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की पंचायतों में है शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कोठीपुर प्रधान को किया सम्मानित।

गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कोठीपुर प्रधान को किया सम्मानित। उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की पंचायतों में कोठीपुर शामिल है।

औरैया, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदेश की उत्कृष्ट छत्तीस पंचायतों के विशेष आमंत्रित प्रधानों में शामिल भाग्यनगर ब्लाक की कोठीपुर पंचायत के प्रधान अमरेश पांडे को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में शामिल प्रधान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर आयोजित भोज में भी शामिल हुए।

केंद्र सरकार ने प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छत्तीस पंचायतों के प्रधानों को उनकी पत्नी/पति सहित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया था। जिसमें जनपद के ब्लाक भाग्यनगर की एक मात्र ग्राम पंचायत कोठीपुर के ग्राम प्रधान अमरेश पांडे और उनकी पत्नी रचना पांडे भी शामिल थी।

AUraiya 1 (2)

शुक्रवार को दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने ग्राम प्रधान को शाल ओढ़ाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर अभिभूत हुए ग्राम प्रधान अमरेश पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंचायती राज मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस परेड वह टीवी पर देखा करते थे।

उसका प्रत्यक्षदर्शी बनना बहुत अच्छा लगा। एक विकसित भारत को वहां कर्तव्य पथ पर देखकर बहुत ही आनंद आया और अच्छे से अच्छा करने की प्रेरणा मिली। इस कर्तव्य को पंचायत स्तर पर पूरा करने के लिए वह पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए, कोठीपुर को प्रदेश में अव्वल पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें- UP: लाजपत भवन में क्राफ्ट बाजार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की शिरकत, बोली- कृषि के बाद रोजगार का बड़ा साधन है...

संबंधित समाचार