शाजहांपुर: कोहरा बना काल, पुलिया से टकराकर 15 फिट नीचे तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चाचा-भतीजे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/जलालाबाद: अमृत विचार: जलालाबाद मंडी से आलू बेचकर चाचा-भतीजे ट्रैक्टर-ट्राली से फर्रुखाबाद वापस जा रहे थे। घना कोहरा होने के कारण रास्ते में रैपुरा गांव के सामने तालाब की पुलिया से अचानक ट्रैक्टर टकरा गया और मय ट्रॉली के पुलिया के नीचे 15 फिट गहरे नीचे तालाब में गिर गया।

ट्रैक्टर के नीचे दबकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के पास 112 डायल पुलिस और खेतों की रखवाली कर रहे लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हो पाई। दोनों मृतक फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले थे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर के गांव चपरा गांव निवासी 40 वर्षीय नीरज राजपूत व उसके चाचा 32 वर्षीय नरवीर शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली से आलू बेचने के लिए  जलालाबाद मंडी आए थे। दोनों लोग आलू बेचकर ट्रैक्टर-ट्राली से जलालाबाद से फर्रुखाबाद रात 11 बजे जा रहे थे। कोहरा अधिक हाने के कारण रास्ते में रैपुरा गांव के सामने रोड दिखायी नहीं दे रहा था।

अचानक ट्रैक्टर-ट्राली तालाब की पुलिया से टकरा गई और पुलिया से उसी तालाब में 15 फिट नीचे जा गिरी। इस हादसे में नीरज व नरवीर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली  गिरने की की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने दोनों मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। दोनों के परिवार वाले रात में मौके पर पहुंचे और दोनों शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दो महिलाओं का उजड़ा सुहाग: नीरज राजपूत अपने पीछे पत्नी मायादेवी समेत पांच बेटियां छोड़ गए है। उसकी पांच बेटी रजनी, शिवानी, रिंकी, पिंकी, कंचन और तीन बेटे अभिषेक, रिषभ, नीलेश है। मृतक नरवीर की पत्नी का नाम माया देवी है और उसके चार बच्चे है। तीन बेटे तोता, अनूप, रतिश व एक बेटी किरण है।

दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले है। दोनों लोग खेती करते है। नरवीर के भाई भूरे ने बताया कि शाम को दोनों लोग जलालाबाद आलू बेचने के लिए आए थे। आलू बेचकर दोनो वापस जा रहे थे और हादसा हो गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंचे और परिवार में रोना पीटना मच गया।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: एक साथ उठीं अर्थियां, बहगुल नदी किनारे जलीं चिताएं, सांसद और विधायक भी पहुंचे गांव

संबंधित समाचार