बाराबंकी: राम मंदिर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजे बजा कर कर रहे थे नारे बाजी
बाराबंकी, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर और प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले जनसत्ता राष्ट्रीय एकता पार्टी के 14 लोगों को नाम जड़कर 30-35 अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर एक सिपाही के हत्या का प्रयास करने का भी आरोप है।
उप निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग लंबे काफिले के साथ जो जनसत्ता राष्ट्रीय एकता पार्टी का झंडा लगाए हुए थे। कह रहे थे कि राम मंदिर से भला नहीं होने वाला है। शासन प्रशासन जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा जैसे नारे लगा रहे थे। सफेदाबाद हाईवे पर पहुंचकर लोगों ने जाम लगा दिया। जब सिपाही राजीव तिवारी समझाने पहुंचा तो गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।
इस मामले में योगेंद्र कुमार सिंह पुत्र बचनेश सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र बचनेश सिंह, आकाश निगम पुत्र राम नरेश निगम, शिवेंद्र सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह, दुर्गेश रावत पुत्र मोहन लाल रावत उनकी पत्नी विमला रावत, सीमा रावत पत्नी गिरीश रावत, निवासी गण गढ़ी सफेदाबाद बाराबंकी, पिंटू यादव पुत्र रामलाल यादव, निवासी केवाड़ी, नान्हू, सियाराम की पत्नी तथा 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी का हुआ भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक उमड़ा सैलाब
