बरेली: अगले आदेश तक बंद रहेंगी अयोध्या जाने वाली बसें, जानें वजह
बरेली, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए चलाई गई रोडवेज बसों का संचालन अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। अयोध्या रूट पर लगीं दोनों बसों को हटाकर लखनऊ रूट पर लगा दिया गया है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया हैं।
जिले में 18 जनवरी से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। शासन के आदेश पर यह बस सेवा यह बस सेवा शुरू हुई थी। इसके तहत अयोध्या के लिए दो रोडवेज बसें चलाईं गईं थीं। उनमें एक बस सुबह 10 बजे दुसरी शाम 7:30 पर बरेली से रावाना हो रही थीं। दोनों बसों में शुरू से ही बहुत कम यात्री अयोध्या के लिए जा रहे थें।
बरेली से अयोध्या जाने वाली बसें 18 जनवरी से शुरू हुई जिसके बाद 21 और 22 जनवरी को इन बसों में रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद यह बसें 23 जनवरी को बरेली से अयोध्या के लिए रवाना हुई। 24 जनवरी से एक बार फिर इन बसों में रोक लगा दी गई जो अब अगले आदेश तक बंद रहेंगी।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों पर रोक लगाने के शासन से आदेश आए हैं। यह भी बताया गया कि अग्रिम आदेशों इनके संचालन पर रोक रहेगी। बताया जा रहा है कि जो बसें अयोध्या रूट पर संचालित हो रहीं थीं अब उन्हे लखनऊ रूट पर लगा दिया गया है। बसों पर रोक लगाने के पीछे बताया जा रहा है कि इस समय अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। इससे वहां की व्यवस्था बिगड़ सकती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बसों पर रोक लगाई गई है।
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो रही थी। जिसको लेकर बसों को अयोध्या नहीं भेजने के आदेश मुख्यालय से मिले थे। अगले आदेश तक लखनऊ तक ही बसों का संचालन कराया जाएगा- एआरएम अरुण कुमार वाजपेई।
ये भी पढ़ें- बरेली: जांच के बाद खुलासा... फर्जी दस्तावेज से बना अग्निवीर, तीन महीने बाद आया पकड़ में
