प्रयागराज: दुकानदार पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के दारागंज थाना क्षेत्र में एक दुकान में घूसकर दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसके बाद फायरिंग की गयी लेकिन उसने किसी तरह से अपनी जान बचा ली। आरोप है कि पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गयी है। दारागंज पुलिस तहरीर के आधार पर ऋतिक मिश्रा, विमल मिश्रा एवं नीरज के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। 

दारागंज के बक्शीखुर्द निवासी आशीष दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी दुकान पर अपने व्यवसाय में व्यस्त था। आरोप है कि तभी ऋतिक, विमल मिश्र व नीरज दुकान पर पहुंचकर चाकू से मारने का प्रयास किया। उसमें सफल नहीं हुएं तो गोली चला दी। 

बताया कि दो गोली चलायी गयी लेकिन पीड़ित ने किसी तरह से दुकान में रखे साामनों से अपनी जान बचा ली। आरोप है कि उक्त ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित का कहना है कि उक्त दो के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। इस घटना से पीड़ित डरा सहमा है। दारागंज पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सरयू में कीजिए वाटर मेट्रो से सफऱ, जलविहार में नहीं रहेगी कोई कसर, जानिए क्या है इसकी खासियत

 

संबंधित समाचार