कानपुर: घर पाकर सपना हुआ पूरा; 1156 भवनों का लॉटरी के जरिये हुआ आवंटन, लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमके...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के जवाहरपुरम सेक्टर-1 में निर्मित भवनों का आवंटन लॉटरी के जरिये हुआ।

जवाहरपुरम सेक्टर-1 में निर्मित किये जा रहे 1542 भवनों को शनिवार को लॉटरी के जरिये बांटा गया। योजना में 1811 आवेदकों ने आवेदन किया था जिसके सापेक्ष पात्र लाभार्थियों के बीच अलग-अलग श्रेणियों में 1156 भवनों का आवंटन किया गया।

कानपुर, अमृत विचार। जवाहरपुरम सेक्टर-1 में निर्मित किये जा रहे 1542 भवनों को शनिवार को लॉटरी के जरिये बांटा गया। योजना में 1811 आवेदकों ने आवेदन किया था जिसके सापेक्ष पात्र लाभार्थियों के बीच अलग-अलग श्रेणियों में 1156 भवनों का आवंटन किया गया। लॉटरी में नाम पुकारे जाने पर वहां पर उपस्थित लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

आवंटन 2

शताब्दी नगर स्टेडियम में आयोजित लॉटरी में विधायक कल्यानपुर नीलिमा कटियार ने कहा कि केडीए प्रदेश में सर्वाधिक पीएम आवास निर्माण करने वाला प्रथम प्राधिकरण है। केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना द्वारा समाज के अत्यन्त दुर्बल वर्ग के लोगों के लिये जो छत उपलब्ध कराये जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें कानपुर विकास प्राधिकरण आगे बढ़कर अपनी भूमिका का जिस प्रकार निर्वहन कर रहा है। 

आवंटन 3

इस दौरान केडीए सचिव शत्रोहन वैश्य ने बताया कि 24 जनवरी को शताब्दी नगर योजना में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 1152 भवनों को लॉटरी के माध्यम आवंटन किया गया था। वहीं, शनिवार को जवाहरपुरम सेक्टर-1 योजना में 1156 भवनों का लॉटरी के जरिये दिया गया। 2 दिन के अन्दर कुल 2308 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्ग निर्मित भवनों का आवंटन किया गया। इस दौरान अधिशाषी अभियन्ता आरके पांडेय, पीओ डूडा के प्रतिनिधि बैंकिंग पार्टनर एचडीएफसी के क्लस्टर हेड सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: महापौर प्रमिला पांडेय ने 31 जनवरी को बुलाई नगर निगम सदन की बैठक; नए प्रस्ताव होंगे पेश, विकास कार्यों पर लगेगी मुहर...

संबंधित समाचार