Kanpur: महापौर प्रमिला पांडेय ने 31 जनवरी को बुलाई नगर निगम सदन की बैठक; नए प्रस्ताव होंगे पेश, विकास कार्यों पर लगेगी मुहर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम सदन की बैठक बुलाई है।

नगर निगम सदन की बैठक महापौर प्रमिला पांडेय ने महीने के अंतिम दिन यानि 31 जनवरी को बुलाई है। सुबह 11.30 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित सदन सभागार में सभी पार्षदों और नगर निगम, जलकल और जलनिगम अधिकारियों को बुलाया गया है।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम सदन की बैठक महापौर प्रमिला पांडेय ने महीने के अंतिम दिन यानि 31 जनवरी को बुलाई है। सुबह 11.30 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित सदन सभागार में सभी पार्षदों और नगर निगम, जलकल और जलनिगम अधिकारियों को बुलाया गया है। महापौर ने बताया कि बैठक में केवल पूर्व सदन की बैठक में दिये गये निर्देश और प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट से सदन को अवगत कराया जाएगा। नगर निगम सचिव के मुताबिक अध्यक्ष की अनुमति के बाद ही नये प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

नगर निगम का इस कार्यकाल का पहला सदन 23 जून को बुलाया गया था। इस दौरान निर्दलीय पार्षदों के विरोध के बीच कार्यकारिणी के लिए 12 सदस्य निर्वाचित हुये थे। वहीं, 26 अगस्त को कार्यकाल का पहला सदन बुलाया गया इस बार कुल 22 अरब से ज्यादा के बजट को हरी झंडी दी गई। हालांकि, इस दौरान सदन का स्थगित किया गया और 9 अक्टूबर को स्थगित सदन को फिर से बुलाया गया, इस दौरान पार्षदों के मुद्दों पर चर्चा हुई। 

लेकिन, इस सदन के बाद से ही तीन महीने बीत गये। महापौर की ओर से कार्यकारिणी की बैठक तो बुलाई गई पर सदन की बैठक को नहीं बुलाया गया। पहले यह सदन 28 दिसंबर फिर 6 जनवरी को बुलाने पर चर्चा हुई। लेकिन, अब महापौर ने 31 जनवरी को सदन की दूसरी बैठक बुलाई है। इसमें शहर की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। हालांकि, सदन में मार्गप्रकाश, सफाई, जलभराव समेत कई मुद्दों पर हंगामा होने के आसार है।

यह भी पढ़ें- कानपुर: औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एकता केसरवानी को घर जाकर दी बधाई; डिप्टी एसपी पद पर हुआ था चयन...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म