रेलिंग से टकराकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, गोंडा लखनऊ मार्ग पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज, गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के जंहगिरवा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ भोलू (32) पुत्र स्व. राकेश सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक भोलू सिंह एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार की देर रात बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित जंहगिरवा रेलवे क्रासिंग के समीप उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई में जुटी हैं। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़े:- यूपी में सर्दी का सितम, बारिश के आसार, स्कूलों के लिए डीएम की कंडीशन लागू, ये है मौसम की स्थिति, 58 जिलों में अलर्ट

संबंधित समाचार