Bihar Political Crisis: आज शाम ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, बीजेपी कोटे से बनेंगे 2 डिप्टी सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नई सरकार के गठन की संभावना है। बिहार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सम्राट चौधरी को रविवार को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया।

BJP के कोटे से 2 डिप्टी CM बनेंगे
नीतीश कुमार अब एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। ऐसे में बिहार में बीजेपी के कोटे से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बीजेपी के कोटे से बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं विधायक दल के उपनेता विजय सिन्हा होंगे। 

बिहार में भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा, ‘‘आज हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायकों ने जद(यू) के समर्थन से राज्य में राजग सरकार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए चौधरी और सिन्हा पार्टी की ‘‘निश्चित रूप से’’ पसंद होंगे। एक अन्य भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी के जिन अन्य नेताओं को नई सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है, उनमें प्रसाद के अलावा नितिन नवीन, शाहनवाज हुसैन, रामप्रीत पासवान, नीरज सिंह बबलू शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- Bihar Political: 'ठीक नहीं चल रहा था, दोनों तरफ तकलीफ थी...', CM पद से इस्तीफा देने के बाद बोले नीतीश 

संबंधित समाचार