प्रयागराज: तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत, 11 श्रद्धालु घायल, पांच की हालत गंभीर
प्रयागराज। प्रयागराज स्थित हंडिया के समीप तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बस में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीर्थाटन के लिए निकली बस में हंडिया के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। 11 श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। इसमें पांच की हालत नाजुक बनी है। बताया जाता है कि श्रद्धालुओं की एक बस महाराष्ट्र से 40 तीर्थयात्रियों को लेकर तीर्थाटन के लिए निकली थी। पशुपति नाथ, अयोध्या, गंगासागर और काशी में दर्शन, पूजन और भ्रमण के बाद बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज आ रही थी।
शनिवार को हंडिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। 11 लोगों को ज्यादा चोट आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: सीतापुर: मंच पर थे ओमप्रकाश राजभर, कार्यकर्ताओं में पैर छूने की मची थी होड़, अचानक मंच टूटा और सब गिरे धड़ाम से!
