सीतापुर: मंच पर थे ओमप्रकाश राजभर, कार्यकर्ताओं में पैर छूने की मची थी होड़, अचानक मंच टूटा और सब गिरे धड़ाम से!
सीतापुर। रामकोट इलाके में जनसभा करने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का मंच अचनाक गिरने से हादसा हो गया। हादसे के दौरान कार्यकर्ता मंच पर बैठे ओमप्रकाश राजभर के पैर छूकर कुर्सियों पर बैठने का प्रयास कर रहे थे। मंच कमजोर होने के चलते अचानक मंच का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया। मंच गिरने से आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चोटिल हुए है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रामकोट इलाके के ग्राम भऊवापुर में एक कार्यकर्ता के आवाहन पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। बताया जाता है कि मंच पर स्वागत समारोह के बाद जैसी ही मंच पर ओमप्रकाश राजभर बैठे तो कार्यकर्ताओं द्वारा उनके पैर छूने की मंच पर होड़ मच गई। मंच कमजोर होने के चलते ही अधिक संख्या में लोगो के पहुंचते ही मंच का पिछला हिस्सा अचनाक भरभराकर गिर गया।
इस दौरान मंच के पिछले हिस्से पर खड़े आधा दर्जन लोग मंच सहित नीचे आ गिरे। इस दौरान सभी को मामूली चोटें आई। मंच गिरने का वाकया ओमप्रकाश राजभर देखते ही रह गए। मंच के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
सीतापुर: मंच पर थे ओमप्रकाश राजभर, कार्यकर्ताओं में पैर छूने की मची थी होड़, अचानक मंच टूटा और सब गिरे धड़ाम से! देखें VIDEO pic.twitter.com/v68JAhYfmJ
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 28, 2024
