सुलतानपुर: 1760 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी के ‘मन की बात‘

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109वें संस्करण को जिले भर में 1760 बूथों पर सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109वां संस्करण शाहगंज शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 266 पर सुना। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ साझा करते हैं। मन की बात से कार्यकर्ताओं में प्रेरणा व ऊर्जा का संचार होता हैं। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने शास्त्रीनगर बूथ संख्या 286 पर शक्तिकेंद्र संयोजक राजीव सिंह, हनुमान त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद सिंह, रामदेव अग्रहरि आदि के साथ कार्यक्रम को सुना।

वहीं, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल शाहगंज बूथ संख्या 299, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल बूथ संख्या 306,जिला महामंत्री घनश्याम चौहान कादीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 259 एवं धर्मेन्द्र कुमार सुलतानपुर विस के बूथ संख्या 259पर मन की बात सुनी।

इसके अलावा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रासाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, रामेंद्र सिंह राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह आदि ने विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना। नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, राम अभिलाष सिंह,मनोज श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा एवं सूर्य नारायण पाण्डे एवं मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय सहित सभी 26 मंडलों के अध्यक्षों के संयोजन में जिले के 1760 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे अमेरिकी दंपत्ति, रोने लगीं विदेशी भक्त, बोलीं- विंध्याचल से मेरा रिश्ता...

संबंधित समाचार