बरेली: स्कूलों के हाथों में ही थमा दी फीस माफी की डोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूल फीस को लेकर बच्चों की अभिभावकों की समस्या का समाधान अभी तक भले ही न हुआ हो, मगर अभिभावक संघों को अपनी राजनीति चमकाने का भरपूर मौका मिल गया है। एक अभिभावक संघ ने बीते दिनों स्कूलों के खिलाफ गांधी उद्यान पर धरना प्रदर्शन किया था, तो दूसरे ने गुरुवार को …

बरेली, अमृत विचार। स्कूल फीस को लेकर बच्चों की अभिभावकों की समस्या का समाधान अभी तक भले ही न हुआ हो, मगर अभिभावक संघों को अपनी राजनीति चमकाने का भरपूर मौका मिल गया है। एक अभिभावक संघ ने बीते दिनों स्कूलों के खिलाफ गांधी उद्यान पर धरना प्रदर्शन किया था, तो दूसरे ने गुरुवार को स्कूलों के साथ बैठक कर फीस में राहत दिलाने की कोशिश की। ऐसे में जब धरना प्रदर्शन करने वाले अभिभावक संघ के पदाधिकारियों को लगा कि फीस का क्रेडिट कोई दूसरा संघ ले जाएगा तो वे तत्काल डीआईओएस को एक और ज्ञापन सौंपने पहुंचे गये।

जबकि हफ्ते भर पहले ही इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा जा चुका था। इस पूरे मामले में अब फीस माफी की डोर स्कूल संचालकों के हाथ में पहुंच गई है, जिससे अभिभावकों को राहत मिलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। गुरुवार को रुहेलखंड अभिभावक सेवा समिति ने इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के साथ बैठक कर फीस मुद्दे पर बातचीत की। इसमें बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम भी मौजूद रहे। बैठक में फैसला हुआ कि जो भी अभिभावक वाकई जरूरतमंद है, उन्हें फीस में छूट दी जाए। फिलहाल फीस में कितनी छूट दी जाए इस पर कोई साफ जवाब नहीं मिला है।

यह तय करने के लिए स्कूल संचालकों के हाथों में ही डोर थमा दी गई है। रुहेलखंड महामंत्री विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि स्कूल संचालक अभिभावकों की स्थिति के आधार पर ही फीस में छूट तय करेंगे। इसके लिए पहले अभिभावक एक पत्र लिखकर स्कूलों को अपनी स्थिति के बारे में अवगत कराएंगे, जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद ही स्कूल फीस में छूट तय करेगा। वहीं, अभिभावक संघ ने गुरुवार को डीआईओएस को एक और ज्ञापन सौंप दिया।

गुरुवार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना और महानगर अध्यक्ष काशिफ जमाल ने डीआईओएस से संयुक्त रूप से पूछा कि स्कूलों ने अभी तक यह क्यों नहीं बताया कि जो फीस वे मांग रहे हैं वह नियमित स्कूल की है या फिर ऑनलाइन की। इस पर ने पूछा कि जब स्कूलों को पता ही नहीं है, वे जो फीस मांग रहे है वो ऑनलाइन की है या नियमित स्कूल की। ऐसे में अभिभावक फीस कौन सी दें।

दोनों संघों से ये लोग रहे मौजूद
फीस मुद्दे पर रुहेलखंड अभिभावक सेवा समित से विशाल मेहरोत्रा, देवेंद्र जोशी, अतुल कपूर पार्षद, शोभित सक्सेना, रामकृष्ण शुक्ला, अमित भारद्वाज, संजय शर्मा, स्कूल एसोसिएशन से पारुष अरोड़ा, निर्भय बेनीवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव बग्गा, राजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, अभिभावक संघ की ओर से प्रदेश कॉर्डिनेटर संजय अरोरा, फिरोज, फराह, फिरोज खान, फरहा नाज, रीनू, निम्मी, तलत, शाजमा, सरवत अली, अलका, ऐश, सईद मंजर, सदफ, मोनिका, सबा, अरुण्, शिव शंकर आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार