इजरायल भेजे जाने वाले श्रमिको का वॉक-इन पंजीकरण बन्द, अब होगा स्किल टेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ:  इजरायल भेजे जाने वाले श्रमिको का वॉक-इन पंजीकरण रविवार को बंद कर दिया गया है। अब 30 जनवरी तक केवल स्किल टेस्ट होगा कराया जायेगा। ये जानकारी राजकीय आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने रविवार को दी है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2024 तक संस्थान से जारी हस्ताक्षर एवं मोहर युक्त आवेदन पत्र वाले तथा  श्रम विभाग से पंजीकृत अभ्यर्थी ही स्किल टेस्ट में प्रतिभाग कर सकेंगें।

 

उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी श्रम विभाग में पंजीकृत नही है और न ही 28 जनवरी 2024 तक राजकीय आईटीआई अलीगंज लखनऊ में आ कर आवेदन पत्र हस्ताक्षर करवाकर प्राप्त नही कियें है उन अभ्यर्थियों को किसी भी दशा में स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश नही दिया जायेगा।

ये भी पढ़े:- अनिल अध्यक्ष, महेश चन्द्र बने जिला मंत्री, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

संबंधित समाचार