Etawah News: सरिया लदा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दबकर मौत, हादसे में तीन अन्य घायल, सभी बिहार के रहने वाले थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सड़क हादसे में मजदूर की मौत।

इटावा में सरिया लदा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य भी घायल हो गए। सभी बिहार जिले के रहने वाले थे, यहां रहकर वह मजदूरी करते थे।

इटावा, अमृत विचार। बकेवर भरथना मार्ग पर ग्राम पटिया के पास सरिया लदा एक ट्रैक्टर पलटने से सरिया के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाला मजदूर और घायल सभी बिहार के रहने वाले हैं। यहां आकर मजदूरी कर रहे थे।

बकेवर पुलिस ने दो जेसीबी मंगवाकर पलटे हुए ट्रैक्टर व सरिया को हटवाकर तकरीबन आधा घंटे में सरिया के नीचे दबे युवक को निकलवा पाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बकेवर से तकरीबन पांच किलोमीटर आगे पटिया बंबा के पास भरथना की तरफ से आ रहा  सरिया लदा एक ट्रैक्टर  अचानक झोला  खाने से सड़क किनारे पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में लदा सरिया व उस पर बैठे लोग भी सड़क पर पलट गए।  एक मजदूर सरिया के नीचे दब गया। थानाध्यक्ष बकेवर राजकुमार सिंह, एसआई आर के निषाद मय  फोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

मजदूर को सरिया के नीचे दबा देखा, तीन घायलों को तो पुलिस ने जल्दी से ही निकाल लिया। इत्तेफाक से घटनास्थल से पास ही बगल में ही स्थित हनुमान मंदिर पर खितौरा सड़क निर्माण के लिए जेसीबी खड़ी हुई थी। थानाध्यक्ष बकेवर राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक का नाम रविश मुनि पुत्र जगन्नाथ मनी उम्र लगभग 23 वर्ष है।

घायलों में जगन्नाथ मनि पुत्र भोला नाथ मनि, विकास कुमार पुत्र गोकुलमनी, सोनू कुमार पुत्र जयकिशन निवासीगण ग्राम हरिपुरा थाना गोगरी जमालपुर जनपद खगड़िया बिहार के रहने वाले हैं। सभी यहां थाना क्षेत्र के अंदावा में बन रही पानी की टंकी के निर्माण कार्य में लगे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें- Etawah में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद व पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दबाव में आकर दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार