Etawah में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दबाव में आकर दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांसद डिपल यादव के साथ सपा नेता के यहां शोक जताने लालू के दामाद गए थे।

तेज प्रताप ताखा ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि ध्रुव कुमार यादव चीनी के भतीजे के असामयिक निधन पर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद डिंपल यादव के साथ उनके आवास बृराजनगर शोक जताने आए थे।

इटावा, अमृत विचार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद व पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दबाव में आकर इस्तीफा दिया है। तेज प्रताप ताखा ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि ध्रुव कुमार यादव चीनी के भतीजे के असामयिक निधन पर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद डिंपल यादव के साथ उनके आवास बृराजनगर शोक जताने आए थे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन ने पूरा प्रयास किया कि भाजपा से एकजुटता के साथ लड़ें। इसके बावजूद भी नीतीश कुमार ने इस तरीके का फैसला लिया तो निश्चित उनके ऊपर कोई दबाव रहा होगा।

नीतीश कुमार अभी तक महागठबंधन छोड़ने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए हैं। सांसद डिंपल यादव सपा नेता चीनी यादव के बृजराज नगर आवास पर पहुंची थीं। उनके साथ डीसीबी अध्यक्ष अंकुर यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पत्नी के प्रेमी ने शिक्षक को जिंदा फूंक डाला, साजिश के तहत मिलने के लिए बुलाया... फिर आग लगाकर कमरा किया बंद

संबंधित समाचार