सालों बाद मिले पुराने दोस्त, खुशी के छलके आसूं, एक दूसरे को लगाया गले, याद किया बचपन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। महर्षि विद्या मंदिर में पुरातन छात्र समागम का आयोजन रविवार को किया गया है। इस सम्मेलन में देश-विदेश से सम्मिलित हुए सैकड़ो विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि ये पूर्व विद्यार्थी अब दुनिया भर में विद्यालय द्वारा प्राप्त शिक्षा से देश और समाज में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और अपने विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। भारतीय सेवा, शासन, प्रशासन,औद्योगिक क्षेत्र, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, संगीत, मीडिया  क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए 1991-92 बैच के छात्र अनिल अग्रवाल ने बताया कि समागम का शुरूआत विद्या मंदिर के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलन करके किया। प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव ने अध्यक्ष सहित सभी पूर्व छात्रों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि आज विद्यालय के लिए सौभाग्य का दिन है कि विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर यह छात्र भारतवर्ष ही नहीं अपितु अन्य देशों में महर्षि महेश योगी संस्थान की दी हुई शिक्षा प्राप्त कर हम सब का नाम रोशन कर रहे हैं, इन छात्रों को अपने बीच पाकर समस्त शिक्षक आज अत्यधिक खुश हुए। 

भावुक होकर एक दूसरे को लगाया गले

महर्षि एलुमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप अवस्थी, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया। गुरु शिष्य समागम में सम्मिलित सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और एक दूसरे से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान भावुक होकर पूर्व छात्रों ने एक दूसरे को गले लगाया। 

इन्हें किया गया सम्मानित

विद्यालय के अध्यक्ष अजय प्रकाश को पूर्व छात्र 1991 बैच के हेड बॉय अनिल सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ पहनाकर सम्मानित किया। संस्था से जुड़े रहे स्मृति शेष गुरुजनों  जे. सी. श्रीवास्तव, एसपी जैन, सुभाशीष चक्रवर्ती, गोविंद उनियाल, एसडी चौधरी, सुधीर राय चौधरी, आर. एस. कुशवाहा, पूनीश कुमार, डी. के. त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के सर्वप्रिय श्रद्धेय टीएन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं सरोज कुमार चरण एवं ओपी सिंह को मावा की और से लाइफ टाइम एचीवमेण्ट का सम्मान प्रदान किया गया।

ABCD 2
महर्षि विद्या मंदिर में पुरातन छात्र समागम का आयोजन के दौरान रविवार को एकत्र हुए लखनऊ सहित देश विदेश में रहने वाले पूर्व छात्र-फोटो अमृत विचार
 
गुरूवर श्री कृष्णपाल सिंह को दिया गया सम्मान

सर्वप्रिय सबके चहेते जिनकी कविताएं सुनकर हम लोग बड़े हुए गुरुवर श्री कृष्ण पाल सिंह दिनकर को हॉल आफ फेम का सम्मान महर्षि वेलफेयर संगठन की तरफ से प्रदान किया गया। वहीं महर्षि विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे कर्नल शैलेश चैहान, आईपीएस सुशान्त सक्सेना, क्रिकेटर अंशुल कपूर, डा. शाश्वत सक्सेना और शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए के लिए अनिल अग्रवाल को महर्षि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुरातन छात्रों के लिए वर्तमान छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुरातन एवं वर्तमान छात्रों के द्वारा संयुक्त रूप से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कड़ी में मानस राज तिवारी, अर्पित अग्रवाल, आदर्श त्रिपाठी की प्रस्तुतियों को विशेष रुप से सराहा गया। वहीं मावा टीम के सभी सदस्यों ने विद्यालय की प्रगति में उत्तरोतर सहयोग देने की बात कही। मावा के अध्यक्ष अनूप अवस्थी द्वारा विद्यालय में अध्यनरत कक्षा दस में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रिशा यादव को 5100 की धनराशि प्रदान की। साथ ही आने वाले वर्षों के लिए मावा विद्या रत्न एवं मावा खेल रत्न प्रदान करने की घोषणा मावा टीम के सदस्यों द्वारा की गई।

ये भी पढ़े:- नीतीश पर झल्लाए अखिलेश, बोले - विश्वासघात का नया कीर्तिमान बनाया है, कोई आप पर विश्वास न करे, इससे बड़ी हार कोई और नहीं हाेगी

संबंधित समाचार