बरेली: निलंबन के बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरने पर बैठे एसडीओ और जेई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरी पकड़े जाने के मामले में एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। निलंबन की कार्रवाई से नाराज बिजली कर्मचारी अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। उन्होंने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए विभाग के खिलाफ …

बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरी पकड़े जाने के मामले में एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। निलंबन की कार्रवाई से नाराज बिजली कर्मचारी अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। उन्होंने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह शांत कराकर वापस भेजा।

पिछले दिनों लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान भमोरा में कोल्ड स्टोरेज में सवा करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जांच के दौरान स्थानीय बिजली अधिकारियों की मिलीभगत से चोरी की बिजली जलाने की बात सामने आई थी। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अधिकारियों की भी जांच शुरू करा दी गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर एसडीओ विनय कुमार कनौजिया और भमोरा उपकेंद्र के जेई निलंबित कर दिया।

अपने ऊपर हुई निलंबन की कार्रवाई को गलत बताकर गुरुवार को दर्जनों कर्मचारी एसई देहात के कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई वापस लेने की मांग की। हंगामे की सूचना पर अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। मगर वह निलंबन का फैसला वापस लेने पर अड़े रहे। अधिकारियों से बात करने के बाद एक्सईएन ने निलंबन के मामले में जांच कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। अधीक्षण अभियंता देहात तारिक जलील ने बताया कि जांच में दोष पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। एसडीओ और जेई बिना वजह विरोध कर दबाव बना रहे है।

संबंधित समाचार