लखनऊ : व्यापारियों ने बैठक कर गिनाई समस्या, कहा- त्योहार आते ही जागता है खाद्य सुरक्षा विभाग
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ व्यापार मंडल की आम सभा रविवार को ऐशबाग स्थित मवाइया में हुई। आम सभा में व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर-निगम, जीएसटी समेत अन्य विभागों की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई पर सवाल उठाया है। व्यापारियों ने तो यहां तक कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग तभी जागता है जब त्योहार होते हैं। वहीं जीएसटी की तरफ से आने वाली नोटिस पर चर्चा हुई। जिस पर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र सभी समस्याओं का हल निकालने की बात कही, साथ ही उसके समाधान भी बताये।
व्यापारी ललित तिवारी ने कहा कि खाद्य विभाग त्योहार आने पर ही जागता है। खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का काम शुरू होता है। इतना ही नहीं उसकी रिर्पोट 6 माह बाद आती है। ऐसे में त्योहारों के पहले समय रहते मैन्यूफक्चरिंग की सैम्पलिंग होनी चाहिए। ताकि गलत खाद्य पदार्थ व माल बाजार में आये ही नहीं। उन्होंने कहा कि इस कानून में सरकार को बदलाव करने की जरूरत है। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि हमारे बीच बैठे व्यापारी नेता सभासद नगर निगम से सम्बन्धित समस्या को हल करायेंगे। शेष समस्यों के लिए विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को ज्ञापन देकर सुलझाई जायेगी। जीएसटी से सम्बन्धित जो नोटिस आयी है,नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं है। पोर्टल पर कुछ विसंगतियां रही है इनका मिलान कर ऑन लाइन जवाब दे दिया जाता है। जिससे नोटिस समाप्त हो जाती है।
बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मिश्र, अभिषेक खरे, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चैहान, सुशील तिवारी, सौरभ तिवारी, मनीष वर्मा, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा वरिष्ठ महामंत्री अरविन्द पाठक, सुमित गुप्ता, महामंत्री प्रियांक गुप्ता, सुधीर शंकर हलवासिया, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, रामकुमार वर्मा, नीरज जौहर, रमेश मिश्र, राजीव अग्रवाल, सतपाल मीत, श्याममूर्ति गुप्ता, विनोद महेश्वरी, रामप्रकाश गुप्ता, इरफान अंसारी, मो. तौहीद सिद्दीकी नजमी, संजय कपूर, आरिफखां, अलकेश चन्द्र सोती, विशाल अग्रवाल, महेश प्रासद गुप्ता, मनीष वर्मा, अचल मल्होत्रा, लोकराम अग्रवाल, मो. इरशाद गुड्डे नवाब, राजेश अग्रवाल, ई. अजय कुमार सक्सेना, धीरेन्द्र अवस्थी, के.एस. त्रिपाठी, राजकुमार बत्रा, लल्लन यादव, सोनू घाई, ललित तिवारी, विनय शुक्ला, सतीश चन्द्र मिश्र, प्रशान्त गर्ग, अमित कुमार वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, गौरव महेश्वरी, विजय कुमार निर्वाण, अतुल त्रिपाठी, प्रेमचन्द्र यादव, अखिलेश अवस्थी, दीपक सहगल,नरेश कुमार, इमरान कुरैशी ऋतुराज रस्तोगी, अनस शमसी, कुश मिश्र, समीर जैन, सोनू जायसवाल, विभू अग्रवाल, सन्नी लालवानी के साथ सैकडों व्यापारी विभिन्न संगठनों के उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : नीतीश पर झल्लाए अखिलेश, बोले - विश्वासघात का नया कीर्तिमान बनाया है, कोई आप पर विश्वास न करे, इससे बड़ी हार कोई और नहीं हाेगी
