आईपीएल-13: मुंबई ने पंजाब को 48 रन से हराया
अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन का 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले …
अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन का 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था।
वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। पंजाब के लिए ओपनर लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल कमाल नहीं दिखा सके। मयंक ने 25 रन बनाए। उन्हें जसप्रीम बुमराह ने बोल्ड किया। इसके बाद करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 17 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर बोल्ड हुए।
रोहित के आईपीएल में 5000 रन पूरे
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने गुरुवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में आईपीएल के 13वें संस्करण के 13वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह उपलब्धि पूरी की। इस मैच को शुरू होने से पहले रोहित को आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने के लिए केवल दो ही रनों की दरकार थी। रोहित ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर चौका लगाकर आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए। उन्होंने 192 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना हैं जो दूसरे नंबर पर हैं।
