सुलतानपुर: ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को मारी गोली, रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।राहगीरों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार को स्थानीय थाने पर ड्यूटी करके रणजीत तिवारी पुत्र जय प्रकाश घर सरकौडा अपने घर जा रहा था जा रहा था।

रात साढ़े 9 बजे के करीब जैसे ही गांव के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशो ने फायर झोंक दिया। दो गोली लगने से युवक घायल हो गया।घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल मौके पर पहुंचे।थोड़ी ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक कृष्ण चंद्र, सीओ सिटी शिवम मिश्रा सहित एसपी सोमेन बर्मा भी मौके पर पहुंचे।एसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट टीम भी लगा दी गई है।  जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की अभी तहरीर नही मिली है।

यह भी पढ़ें:-इजराइल जाने के लिए दिनभर ठिठुरते रहे हजारों नौजवान, 3080 श्रमिकों का हुआ चयन

 

संबंधित समाचार