Hamirpur: अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने पति का काटा गुप्तांग, गंभीर हालत में युवक का कानपुर में इलाज जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने पति का काटा गुप्तांग।

हमीरपुर में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने पति का गुप्तांग काट लिया। इस पर लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया।

हमीरपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने दांतों से पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिससे पति घ्रायल हो गया और वह चिल्लाने लगा। इस पर मां उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव निवासी एक युवक देर रात उसकी मां घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। रामू की मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा प्राइवेट पार्ट को दांत से काटने की बात कही। घायल को डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।

इसी बीच घायल की पत्नी जब अस्पताल पहुंची तो उसने पति की करतूतों को खोलकर रख दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। जिस वजह से ही उसने दांतों से प्राइवेट पार्ट को काट लिया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद है। मामले में दोनों को समझाकर पति को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर: गैंगस्टर ने रैली पर किया हमला; पांच दिन पहले जेल से छूटा था... 12 से अधिक वाहन हुए क्षतिग्रस्त, चार युवक घायल, देखें- VIDEO

 

संबंधित समाचार