Etawah News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़... 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इटावा में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर गोली में लगने से पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल भी हो गया।

इटावा, अमृत विचार। वैदपुरा थाना पुलिस व एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड में एक 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा कारतूस के अलावा एक बाइक भी बरामद की है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एसओ वैदपुरा अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में गस्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक 25 हजार रूपया का इनामी बदमाश बाइक सहित नगला बरी के पास मौजूद है। वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है।

इस सूचना से उन्होने एसओजी टीम के अलावा सैंफई के प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो पुलिस की भनक लगने पर वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

पुलिस की जबाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम आमीन पुत्र शहाबुद्दीन निवासी महावीर नगर भिंड बताया।

एसएसपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बस स्टैंड से तिजौरी के अलावा क्षेत्र के कई स्थानों पर चोरी की वारदातो को अजाम दिया था। उसके साथी पहले ही पकड कर जेल भेजे जा चुके है। पूछताछ में इसने गिरोह के कई साथियों के नाम भ्ज्ञी बताए है उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पकडे गए आमीन पर अलग अलग थानों में 11 मामले दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया

ये भी पढ़ें- Hamirpur: अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने पति का काटा गुप्तांग, गंभीर हालत में युवक का कानपुर में इलाज जारी

संबंधित समाचार