Hamirpur: जिगरी दोस्त के मौत की सुनी खबर... दूसरे ने भी फंदे से लटककर दे दी जान, एक साथ उठी अर्थी से माहौल हुआ गमगीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में दो जिगरी दोस्तों ने आत्महत्या कर ली।

हमीरपुर में दो जिगरी दोस्तों ने आत्महत्या कर ली। घटना से दोनो के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, मोहल्ले में एक साथ दो अर्थी उठने से माहौल गमगीन हो गया।

हमीरपुर, अमृत विचार। कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर 9 में परिजनों द्वारा शराब पीने से मना करने पर 40 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक के पड़ोस के 32 वर्षीय दोस्त ने अपने दोस्त के आत्महत्या करने की खबर सुनी तो उसने भी अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटका आत्महत्या कर ली। वहीं, मोहल्ले में एक साथ दो अर्थी उठने से माहौल गमगीन हो गया। 

कस्बा के वार्ड नंबर 9 में शनिवार की रात्र साढ़े 8 बजे शैलेंद्र उर्फ लल्ला (40) पुत्र पुत्तन लाल सविता ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और गमछे से पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं पत्नी द्वारा आवाज देने पर जब दरवाजा न खोला तो खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे पर लटक रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक पुत्र अंश (10) व एक पुत्री राशि (13) पीछे छोड़ गया है। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक के दादा राम आसरे ने बताया कि सदर में एक दुकान में बाल कटिंग सैलून का काम करता था। वहीं रात्रि में करीब 9 बजे घटना की जानकारी होने पर पड़ोस का मृतक शौलेंद्र उर्फ लल्ला का साथी अंकित (32) पुत्र मलखान ने अपने दोस्त के गम में खाना न खाकर अपने कमरे में सोने चला गया और रात्रि में ही साड़ी के फंदे से पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली।

वहीं, सुबह सात बजे तक दरवाजा न खुलने पर मां और भाई ने खिड़़की से झांक कर देखा तो फंदे पर झूल रहा था, परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी। वहीं कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है, मृतक अविवाहित था और पिता का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है।

मृतक मजदूरी मेहनत करता था। वहीं मोहल्ले में एक साथ दो अर्थियां निकलने से लोगों की आंखों नम हो गई। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच में लगी रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि दोनों युवक नशे के आदि थे, दोनों साथी थे वहीं एक साथ उठते बैठते थे और शराब का सेवन करते थे।

ये भी पढ़ें- Etawah News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़... 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ये भी पढ़ें- Hamirpur: जिगरी दोस्त के मौत की सुनी खबर... दूसरे ने भी फंदे से लटककर दे दी जान, एक साथ उठी अर्थी से माहौल हुआ गमगीन

 

 

संबंधित समाचार