Farrukhabad News: तुम्हारा चयन सिपाही के पद पर हो गया... एसपी बता सिपाही भर्ती के नाम पर छात्र से ठगे 1.17 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में एसपी बता सिपाही भर्ती के नाम पर छात्र से ठगे 1.17 लाख रुपये।

फर्रुखाबाद में एसपी बता सिपाही भर्ती के नाम पर छात्र से ठगे 1.17 लाख रुपये। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की मांग की।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। दिल्ली में सिपाही भर्ती के नाम पर छात्र से 1.17 लाख रुपये साइबर ठगों ने ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की मांग।

कंपिल थानाक्षेत्र के गांव नगला चपुन्ना निवासी विवेक ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। सात महीने पहले दिल्ली पुलिस में सिपाही पद के लिए आवेदन किया था, जिसकी परीक्षा नोएडा में दी थी। 25 जनवरी को उसके मोबाइल पर वाट्सअप से एक कॉल आई। डीपी में एसपी की ड्रेस वाली फोटो लगी थी।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय एसपी के रूप देते हुए कहा कि तुम्हारा चयन सिपाही के पद पर हो गया है। उसने एक नंबर दिया और 1.50 लाख रुपये भेजने को कहा। विवेक कुमार ने कहा कि 27 जनवरी तक कई बार में 1.17 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि एक युवक वर्दी लेकर पहुंचेगा उसको परिचय पत्र व रिवाल्वर भी आवंटित कर दी गई है।

व्हाट्सएप पर परिचय पत्र व रिवाल्वर की फोटो भी भेज दी। 29 जनवरी को फिर से कॉल आई और बाकी के रुपये मांगे। विरोध करने पर उधर से बोल रहे व्यक्ति ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एएसपी ने इस मामले में सर्विलांस सेल को जांच करने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: 13 दिन से गायब छात्र का मिला शव… सुसाइड नोट में नहर में कूदने की बात लिखकर हुआ था लापता

संबंधित समाचार