लखीमपुर-खीरी: अवैध कब्जेदारों ने लेखपाल से अभद्रता कर रोकी पैमाइश, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। तहसील धौरहरा क्षेत्र के गांव मिलिक में आठ लोगों ने करीब 258 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जांच कर पैमाइश करने गए लेखपाल से अवैध कब्जेदारों ने अभद्रता की और पैमाइश नहीं करने दी।
आरोप है कि सर्वाधिक दो सौ बीघा भूमि पर अवैध रूप से काबिज मिलिक निवासी बिहारी ने मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। थाना ईसानगर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सभी आठों अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना ईसानगर के गांव मिलिक के हल्का लेखपाल कैलाश चंद्र ने बताया कि वह एक शिकायत पर पट्टों की जांच करने गए थे। जांच में पाया गया की श्रीकृष्ण पुत्र कमेश्वर, श्री कृष्ण की पत्नी सुखरानी पत्नी के पट्टे बने हुए हैं। दोनों आपस में पति पत्नी हैं। सोनम पत्नी अच्छेलाल व छोटकन्नी पत्नी छोटेलाल का पट्टा बना हुआ है। जिस पर पट्टेदार पूर्व से काबिज हैं। बिटाना पत्नी बहोरी व रूपेश पुत्र बहोरी व सतेन्द्र पुत्र बहोरी का पट्टा बना हुआ है। दोनों आपस में माता व पुत्र है। सभी अधिक भूमि पर काबिज हैं। पट्टेदार भगौती पुत्र भारत का पट्टा बना हुआ है, लेकिन इस पर पट्टेदार का अभी कब्जा नहीं है।
रामलली पत्नी राममिलन का पट्टा बना हुआ है, जो ग्राम पंचायत चन्दवापुर की रहने वाली है। पट्टेदार त्रिभुवन पुत्र राममिलन, रामादेवी पत्नी रामकृपाल, तीरथराम पुत्र राधेराम, वीरेन्द्र पुत्र तीरथराम व अमन पुत्र तीरथ राम के पट्टे बने हुए है जिनपर पट्टेदार काबिज हैं।
लेखपाल ने बताया कि जिस गाटा संख्या में पट्टेदारो की पट्टे बने हुए हैं। उसी गाटे में बिहारी पुत्र नेवाज ने लगभग दो सौ बीघा बभूमि पर पूर्व से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसके अलावा उसी भूमि पर मायाराम पुत्र रघुवर ने लगभग चालीस बीघा, मुनेजर पुत्र रामकुमार ने आठ बीघा, सरवन पुत्र बच्चालाल, मेवालाल पुत्र रामनाथ, प्रमोद पुत्र राममनोरथ व छोटे पुत्र रामलाल लगभग दस दस बीघे भूमि पर अवैध रूप से काबिज है। मौके पर पैमाइश करते समय रामू पुत्र बिहारी ने अभद्र व्यवहार किया। पैमाइश रुकवा दी। इससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा हुई।
आरोप है कि अवैध कब्जेदार बिहारी पुत्र नेवाज ने मोबाइल पर कॉल कर के द्गाली गलौज की और व जान से मारने की धमकी दी गयी। थाना ईसानगर पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर बिहारी, रामू, मायाराम, मुनेजर, सरवन, मेवालाल, प्रमोद और छोटे के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं- खीरी में 1085 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने गिफ्ट के साथ दिया आशीर्वाद
