लखीमपुर-खीरी: नैनिहा हादसे में घायल एक और युवक की मौत, मृतकों की संख्या हुई तीन
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शनिवार को पीलीभीत बस्ती हाईवे पर गांव नैनिहा के पास हुए सड़क हादसे में एक और युवक की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालो की संख्या अब तक तीन हो गई है।
पीलीभीत बस्ती हाईवे पर नैनिहा मण्डी बहराइच के पास शनिवार को बोलेरो में अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी थी। हादसे में बोलेरो चालक पत्रकार प्रवीण दीक्षित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बोलेरो में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मिहींपुरवा (बहराइच) सीएचसी में भर्ती कराया था।
डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर पांच घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां रविवार की तड़के इलाज के दौरान पूर्व होमगार्ड राधारमण मिश्रा की मौत हो गई थी। सोमवार को घायलों में संजय कुमार गौतम (40) पुत्र रामसहाय गौतम निवासी गैसापुर ऐरा थाना खमरिया की भी उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। मौत की खबर आते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: अवैध कब्जेदारों ने लेखपाल से अभद्रता कर रोकी पैमाइश, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
