बहराइच: 28 दिन बाद खुले स्कूल तो चहक उठे बच्चे, गुनगुनी धूप ने बच्चों को ठंड से दिलाई राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में 28 दिन बाद सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई। बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खिल उठे। अपने सहपाठियों से मुलाकात करते हुए पढ़ाई शुरू की। जनपद में स्थित विद्यालयों में ठंड का अवकाश चल रहा था मौसम साफ न होने के चलते जिलाधिकारी मोनिका रानी की ओर से छुट्टियां बढ़ती चली गई।

वहीं 28 दिन बाद सोमवार से जिले के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए भी स्कूलों के खुलने का फरमान जारी होते है परिषदीय बच्चे स्कूलों में टूट पड़े। क्योंकि काफी दिनों से शीत लहर अवकाश चल रहा था। शीतलहर का अवकाश समाप्त होने के बाद अधिक शीत लहर पड़ने लगी।

जिसके चलते जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अत्यधिक हांड कपाऊ ठंड व सर्द हवाओं के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्कूल आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया और आदेश जारी कर दिया कि बच्चे स्कूल नहीं आएंगे परन्तु शिक्षक विद्यालय पहुचकर बिभागीय कार्य करते रहेंगे। सोमवार से बच्चों के स्कूल न आने वाले प्रतिबंध को हटा दिया गया।जिसकी सूचना मिलते ही परिषदीय बच्चे अपने अपने स्कूलों में पहुचने लगे।

आज की जिले में छात्र उपस्थित बहुत ही कम रही क्योंकि काफी दिनों के बाद आज अचानक स्कूलों के खुलने की जानकारी कुछ ही छात्रों व अभिभावकों को हो पाई। कंपोजिट विद्यालय यादवपुर विकास खंड तजवापुर में एक सकड़े से अधिक छात्र छात्राओं की उपस्थित दर्ज कर शिक्षा प्रदान किया गया। कल से छात्र उपस्थित बढ़ने के संकेत प्राप्त हो रहे है।

पहले दिन कम रही उपस्थिति
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को खुलवा दिया गया है लेकिन पहले दिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम रहिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए आर तिवारी ने बताया कि धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: हत्यारोपी दूर, मोबाइल तक नहीं कर सकी बरामद, चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

 

संबंधित समाचार