गोंडा: संदिग्ध हालत में किशोरी ने लगाई आग, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनीकला के मजरा सांवलपुरवा की रहने वाली एक 15 वर्षीया किशोरी ने सोमवार को संदिग्ध हालत में खुद को आग को हवाले कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी का नाम साबरीन है और वह मजीद की बेटी है।
घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच की बात कर रही है।थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया की जानकारी मिली है मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ भाग रही थी मां, डॉक्टर और पुलिस ने मिलकर समझाया
