ताइक्वांडो प्रतियोगिता : अथर्व छत्तीसगढ़ तो नव्या लखनऊ में करेंगी प्रतिभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बहराइच की नव्या और अथर्व ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब यह दोनों महिला और पुरुष के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 27 से 29 जनवरी के मध्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच से 7 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी अथर्व पाठक और नव्या सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि खिलाड़ी मनी देवी मिश्रा, सरगम कनौजिया, आयुष सिंह,सौम्या पाठक,हर्षित सोनी का शानदार प्रदर्शन रहा पर बिना पदक संतोष करना पड़ा। अथर्व पाठक राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 4 फरवरी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजन होना है। जिसमें प्रतिभाग करेंगे ।वही नव्या सिंह लखनऊ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 21 से 24 फरवरी तक में आयोजित खेलो इंडिया वूमेंस लीग में प्रतिभा करेंगे। दोनों खिलाड़ी इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षक मनीष कुमार बघेल के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

इस सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक,उपक्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धानुक,बहराइच ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष निशंक त्रिपाठी, ताइक्वांडो संघ के सचिव आलोक सिंह, सूर्या प्रताप पांडे, सागर आर्या, शौर्य प्रताप सिंह ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में बदहाल मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी

संबंधित समाचार