बाराबंकी: गौशालाओं में पड़े हैं अवशेष, ठंड की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे मवेशी
निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद भी प्रशासन गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की देखभाल में भारी लापरवाही बरत रहा है। विकास खंड क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम सभा में बने गौशाला में तो मवेशियों के खाने लिए भूसे और पानी के अलावा कोई भी उचित प्रबंध नहीं हैं गौशालाओं में संरक्षित इन मवेशियों की संख्या के अनुसार ठंड से बचाव के लिए भी कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में बेजुबानों के सेहत व सुख सुविधा से बेहाल होना पड़ रहा है।
अमृत विचार की टीम ने सोमवार को इस गोशाला का हाल देखा तो सच्चाई सामने आई। गौशाला में ठंड से बचाव के लिए नांद के ऊपर लगी टीन व टीन के सहारे तिरपाल तना हुआ है। ऊपर तथा साइड में भी तिरपाल लगायर गया है। जो मवेशियों को ठंड से बचने के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। जिसके चलते मवेशियों को खुले आसमान के नीचे ठिठुरना पड़ रहा है। जिस वजह से मवेशी आएं दिन बीमार पड़ रहे हैं।

मौके पर देखा गया कि एक दो मवेशी जो पैरों से चलने फिरने में असमर्थ हैं उन्हें कुत्तों व जंगली जानवरों ने नोच कर जख्मी कर दिया है। जिसका भी समुचित इलाज नहीं हो रहा है। जिससे आए दिन मवेशी दम तोड़ रहे हैं। जिनके अवशेष भी गौशाला के अंदर पड़े मिले। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला के चारों तरफ जो तार की बैरिकेडिंग की गई है उसे फांद कर मवेशी निकल जा रहे हैं। जिसकी वजह से किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं।
कुछ ऐसी ही स्थिति क्षेत्र के अन्य गोशालाओं की देखने को मिल रही है। इस संबंध में सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि गोशालाओं में इंतजाम को लेकर पहले ही पशुपालन विभाग के साथ ब्लॉक व ग्राम पंचायत पर संबंधितों को निर्देशित किया जा चुका है अगर लापरवाही दिख रही है तो इसकी जांच करा लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : कारसेवकों का जत्था रामलला के दर्शन के लिए निकला
