मुरादाबाद: शहीद स्मारक पर रामधुन गाकर कांग्रेसियों ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने याद कर नमन किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि देकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

शहीद स्मारक कंपनी बाग पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाई। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार मानवता पर आधारित दया, सत्य, अहिंसा मानवीय प्राकृतिक हैं।

कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को हिंसा की शिक्षा नहीं देता। यही संदेश महात्मा गांधी के विचारों से संपूर्ण विश्व को प्राप्त होता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करती है और उनके मूल मंत्र हिंदू मुस्लिम सिख इसाई ,आपस में हैं भाई-भाई के संदेश का अनुसरण करती है।

26 जनवरी से 30 जनवरी तक पर ब्लॉक स्तर, नगर पंचायत, वार्ड स्तर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन हुआ। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रेरित वार्डों में चलने वाली यात्रा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाप्त की जाती है।

महात्मा गांधी जी के विचार विश्व में अमर हैं। इस दौरान पंडित देशराज शर्मा, अनूप दुबे, असद मोलाई, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र वाल्मीकि, अनुराग शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, नदीम अंसारी पार्षद, शमशेर अली पार्षद, मोहम्मद अब्बास, दाऊद खान, अनिल भटनागर, श्याम सरन, शिशुपाल सिंह, वाहिद हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पार्टियों में वेलकम करने वाली युवती को जाल में फंसा दुष्कर्म की कोशिश

संबंधित समाचार