रामपुर: दोपहर को लोगों ने लिया जाड़ों की गुनगुनी धूप का लुत्फ, सुबह घना कोहरा

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

संपर्क क्रांति रद्द, दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज और कल हो सकती है बारिश

रामपुर, अमृत विचार। घने कोहरे के चलते उत्तराचंल संपर्क क्रांति मंगलवार को रद्द रही। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि बाद में धूप निकल आने के बाद लोगों ने धूप सेंककर राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 या एक फरवरी को गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

image 20

सर्दी का सितम लगातार बरकरार है। हालांकि धूप निकल आने के बाद लोगों को राहत मिल जाती है। सोमवार को दोपहर बाद धूप निकलने आने के बाद  लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिल गई थी,लेकिन शाम को फिर से सर्दी हो जाने के बाद लोग घरों में कैद हो गए थे।देर रात को कोहरा आ जाने के कारण मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा।हालांकि सुबह 10  बजे के बाद कोहरा हट गया,तो धूप निकल आई। उसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए।

अपने-अपने घरों में  साफ-सफाई का काम तेजी के साथ किया,जबकि महिलाओं ने कपड़ों को सूखाने के लिए डाल दिया। बुजुर्ग और बच्चों ने पार्क में जाकर धूप का आनंद लिया। शाम को  फिर से लोगों को मौसम बदलने के दौरान सर्दी का एहसास हुआ।इसके अलावा बसों में लगातार सवारी कम मिलने के कारण भी बस चालकों को काफी परेशानी आ रही है।

लगातार देरी से चल रहीं ट्रेनें
कोहरे के चलते पिछले एक माह से लंबे रूट की अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना तक करना पड़ रहा है। मंगलवार को संपर्क क्रांति फिर से रद हो गई। संपर्क क्रांति लगातार महीने में कई बार रद हो चुकी है। इसके गोहाटी लाल गढ़ अपने निर्धारित समय से 50 मिनट देरी से रामपुर आई। इसके साथ ही लालकुंआ-मुरादाबाद  भी करीब दस मिनट देरी से रामपुर आई। जम्मूतवी कोलकाता का रामपुर आने का समय करीब  10:23 का है लेकिन मंगलवार को वह भी 1:10 मिनट देरी से आई। इसके साथ ही लालगढ़ गोहाटी का  रामपुर आने का समय 11:23 का है।वह भी दो घंटे देरी से रामपुर आई। जहां यात्री बरेली और दिल्ली जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार करते रहे।  

हाल-ए-मौसम
अधिकतम तापमान- 18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 09 डिग्री सेल्सियस
आद्रता- 63 प्रतिशत
वायु वेग- 08 किमी प्रति घंटा

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी और 1 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज और चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।- यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ

ये भी पढ़ें:- रामपुर: पहाड़ी गांव में दादू अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, सील

संबंधित समाचार