रामपुर: पहाड़ी गांव में दादू अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, सील
रामपुर, अमृत विचार। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पहाड़ी गांव स्थित दादू अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में एक महिला भर्ती मिली। जिसको टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद वहां पर स्टॉफ नही मिलने पर उसको सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अस्पताल के पंजीकरण की छानबीन की जा रही है।
जिले में धड़ल्ले से बिना पंजीकरण के अस्पताल चल रहे है जोकि लोगों को मौत बांट रहे हैं। आए दिन किसी न किसी अस्पताल में महिला या फिर बच्चे मरते रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पर जाकर कार्रवाई करके वापस आ जाती है। ऐसा ही एक अस्पताल गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में दादू अस्पताल के नाम से चल रहा था। जिसमें ग्रामीणों द्वारा शिकायत की थी। अस्पताल में स्टॉफ और डाक्टर भी नहीं रहता है।
जिसके बाद सोमवार को नोडल अधिकारी डा. केके चहल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद अंदर जाकर देखा,तो वहां पर एक महिला और बच्चा भर्ती था। महिला के सारी जानकारी लेने के बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्टॉफ और डाक्टर के न होने के कारण अस्पताल को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में व अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।
स्वार और मिलकखानम में हो चुकी गर्भवती महिलाओं की मौत
जिले में बहुत से अस्पताल चल रहे हैं जोकि बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। पिछले दिनों स्टॉफ की लापरवाही के चलते गर्भवती महिलाओं की मौत हो जाती है। पिछले दिनों स्वार और मिलकखानम में गर्भवती महिलाओं की मौत हो जाने के बाद अस्पताल को सील कर दिया था। इसके अलावा सिविल लाइन क्षेत्र में भी कई बच्चों की मौत हो जाने का मामला भी हो चुका है।
शिकायत के आधार पर पहाड़ी गांव में चल रहे दादू अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन चेक करवाया जा रहा है। वहां पर एक महिला भर्ती मिली थी उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।- डॉ केके चहल,नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
ये भी पढे़ं- रामपुर: हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
