रामपुर: सराफा कारीगर का सोना चुराने में दुकान मालिक समेत दो गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने किया घटना का खुलासा, दोनों को कोर्ट में किया पेश
रामपुर, अमृत विचार। सराफा कारीगर की दुकान से सोना चुराने का मंगलवार की दोपहर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक और एक उसके साथी समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मछली बाजार निवासी बाबुल मलिक की सराफा बाजार में सोने का कारीगर है। रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। आधी रात के बाद चोर मौका पाकर उसकी दुकान का ताला तोड़कर करीब कुछ ग्राम सोना चुराकर ले गए थे। सुबह को जब कारीगर आया,तो दुकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए थे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए थे,उसके बाद उसने चोरी हो जाने की जानकारी दी। जिसके बाद उसने अंदर जाकर देखा,तो वहां पर रखा सोना गायब था।
उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस आ गई। मौका मुआयना करने के बाद चली गई थी इससे पहले पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस लगातार चोरों को तलाश रही थी। पुलिस ने शक होने पर दुकान मालिक यासीन मलिक और उसके साथी फैज को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई।
सख्ती से पूछताछ करने पर दुकान मालिक यासीन मलिक ने बताया कि वह काफी लोगों का कर्जदार हो चुका था। उससे निपटने के उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार को सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने घटना का खुलासा किया। पुलिस को दोनों के पास से 140 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को एक स्कूटी भी मिली।
जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे आरोपी
सराफा कारीगर की दुकान से सोना चोरी होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। उसके बाद लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद हो गए थे।आसपास के लोगों से पता करने पर जानकारी हुई कि यह दुकान का मालिक है। उसके बाद पुलिस ने उसको और उसके साथी को पकड़ने के बाद थाने ले आए। जहां घटना का अनावरण कर दिया।
ये भी पढ़ें:- तरक्की की राहों पर सदैव आगे बढ़ते रहें छात्र-छात्राएं : डॉ. दीपा
