सुलतानपुर: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले की गोसाईगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरी अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर टांटियानगर पुलिस चौकी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

कोतवाली देहात के पन्ना टिकरी निवासी राम प्रताप पाठक(52) पुत्र अनन्त प्रसाद मंगलवार को अपने भाभी को टीकर मायंग पहुंचाकर बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर टांटियानगर पुलिस चौकी के सामने पहुंचा था कि प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर राम प्रताप पाठक ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। रक्तश्राव अधिक होने से उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

हादसे के बाद हाइवे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया बाइक और ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-संजय के बाहर आने से देश में नया बदलाव होगा, बोले रघु ठाकुर

 

संबंधित समाचार