मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे बिलासपुर, कृषि राज्यमंत्री के बेटे के विवाह समारोह में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के पुत्र गुरकीरत सिंह के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार की दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिलासपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अपराह्न 1:45 बजे बिलासपुर से से सटी एक कॉलोनी में उतरेगा।  

कृषि राज्यमंत्री के पुत्र के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , ब्रजेश पाठक समेत कई कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 

ये भी पढे़ं- आम जन तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं : जिलाधिकारी

 

संबंधित समाचार