पीएम मोदी से मिलने के लिए पैदल चल पड़ा युवा प्रशंसक, 50 घंटे में किया 200 किमी का सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयागराज निवासी युवा प्रशंसक प्रदीप कुमार भारतीय उनसे मिलने के लिए दिल्ली पैदल ही चल पड़ा है। उसने पचास घंटे में दो सौ किमी की दूरी तय कर ली। मंगलवार दोपहर वह फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र की सीमा के पास जा पहुंचा। वहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने सीमा में उनकी अगवानी की। 

थाने में विश्राम करने, स्वल्पाहार, भोजन, स्नान आदि की व्यवस्था किया गया। प्रयागराज के कौंधियारा थाना स्थित कुंकडी गांव निवासी प्रदीप कुमार भारतीय पासी बीए, बीएड की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। गले में मोदी की तस्वीर, भगवा गमछा, पीठ पर बैग टांगे पैदल दिल्ली रवाना हो गए हैं।  पूरे रास्ते लोग युवा प्रशंसक की प्रशंसा कर रहे थे। इधर गांव में भी उसके जज्बे को लेकर लोग हैरत में हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : दूध, जूस और तेल में मिलावट की जांच दो मिनट में, शुद्धता बतायेगी स्ट्रिप

संबंधित समाचार