बरेली: त्रिशूल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का चेंजओवर आज, कड़ी रहेगी सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंजओवर करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वह दस मिनट के चेंजओवर के बाद रामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

प्रशासन के अनुसार सीएम लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से बरेली के लिए वायुयान से रवाना होंगे। अपराह्न 1.35 बजे वह त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। चेंजओवर के बाद हेलीकॉप्टर से रामपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3.05 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बताते हैं कि चेंजओवर के दौरान सीएम से जिले के कुछ जनप्रतिनिधि भी मुलाकात कर सकते हैं। सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहेगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: आदेश बेअसर, बिजली अफसर और कर्मचारियों के घरों पर नहीं लगाए मीटर

 

 

संबंधित समाचार