बहराइच : हरे पेड़ पर चला रहे थे कुल्हाड़ी, वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंच रुकवाया अवैध कटान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैतापुर/ बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज रेंज के शिवपुरा गांव में बिना परमिट के पेड़ काटे जाने की शिकायत पर वन विभाग को दी गई। जिस पर रेंजर के साथ वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी ने पेड़ की कटान को रुकवा दिया। वन विभाग ने कागज न मिलने पर केस दर्ज करने की बात कही है।

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरा में गूलर का पेड़ बिना परमिट के काटा जा रहा था। जबकि दूध निकलने वाले पेड़ों की कटान करना अपराध है। इसके बाद भी बिना परमिट के पेड़ काटी जा रही थी। जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने पुलिस और वन विभाग से की। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद सभी ने अवैध कटान को रुकवा दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कागजात मांगे गए हैं। कागज न मिलने पर रेंज केस दर्ज करने के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। इस दौरान मोहम्मद जैकी, वन रक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP DGP: प्रशांत कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, सीएम योगी से की मुलाकात

संबंधित समाचार