बाराबंकी : अपहृत किशोरी का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच दिन पहले मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी 

दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। 6 दिन पहले अपह्त किशोरी का शव बुधवार की सुबह शारदा नहर में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगो को नामजद किया है। वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के खैरन तकिया निवासी बाबुई देवी ने गुरूवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को मसौली थाना क्षेत्र के बनियतारा गांव निवासी रामेश्वर और सत्यम बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रामेश्वर के फोन आने के बाद उसकी बेटी लापता है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश कर रही थी। बुधवार को किशोरी का शव थाना क्षेत्र में ही शारदा नहर में उतरता ग्रामीणों ने देखा। उसके बाद हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त खैरन तकिया निवासी अमर सिंह की बेटी रोशनी के रूप में होने की खबर से घर में कोहराम मच गया।

सूचना पर  पहुंची दरियाबाद पुलिस  ने शव को शारदा नहर से बाहर  निकालवा कर  पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने किशोरी की हत्या का आरोप रामेश्वर ओर उसके भतीजे सत्यम पर लगाया है। एस ओ शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया लापता किशोरी का शव शारदा नहर में मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर करवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -पीसीएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ : सीएम योगी

संबंधित समाचार