Kanpur: एलिवेटेड रेल ट्रैक को बजट में मंजूरी की आस; सांसद पचौरी ने अगले माह शिलान्यास का जताया भरोसा
एलिवेटेड रेल ट्रैक का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है।
शहर के बीच से गुजरने वाली फर्रुखाबाद रेलवे लाइन पर अनवरगंज से मंधना तक बनने वाले एलिवेटेड रेल ट्रैक का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है। रेलवे बोर्ड पहले ही इस ट्रैक के निर्माण को हरी झंडी दे चुका है।
कानपुर, अमृत विचार। शहर के बीच से गुजरने वाली फर्रुखाबाद रेलवे लाइन पर अनवरगंज से मंधना तक बनने वाले एलिवेटेड रेल ट्रैक का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है। अब गुरुवार को पेश होने वाले केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में एलिवेटेड रेल ट्रैक की घोषणा के साथ बजट के प्रावधान की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे बोर्ड पहले ही इस ट्रैक के निर्माण को हरी झंडी दे चुका है।
शहर के बीच से गुजरने वाली फर्रुखाबाद रेलवे लाइन के कारण लोगों को रोज घंटों जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। जीटी रोड के समानांतर बने इस रेलवे ट्रैक पर स्थित 18 क्रासिंग का थोड़ी-थोड़ी देर में खुलना और बंद होना वाहन सवारों के लिए मुसीबत बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए अनवरगंज से नानकारी तक 995 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना को रेलवे बोर्ड की ओर से भी हरी झंडी दी जा चुकी है।
इसे लेकर माना जा रहा है कि सरकार बजट में इस ट्रैक के निर्माण लिए धनराशि आंवटन की व्यवस्था कर सकती है। सांसद सत्यदेवी पचौरी ने बताया कि इसी महीने एलिवेटेड रेल ट्रैक के शिलान्यास का प्रयास किया जा रहा है। कोशिश है कि शिलान्यास के तुरंत बाद ट्रैक के निर्माण का कार्य शुरू हो सके।
