कासगंज: दो माह बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी, पिता ने एसपी से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव से बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को दो माह बाद भी थाना पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। पुत्री के बरामद न होने से पीड़ित पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुत्री को बरामद किए जाने की मांग की है। उसने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। 

थाना अमांपुर के गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 25 नवंबर 2023 को वह अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गांव से बाहर गया था। घर पर नाबालिग पुत्री एवं दो अन्य बच्चे अकेले थे। आरोप है कि गांव नगला गढ़ी का भोला उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। इस मामले में पीड़ित पिता द्वारा 26 नवंबर को थाना अमांपुर में मुकदम दर्ज करा दिया गया, लेकिन घटना के दो माह बीत जाने के बावजूद भी थाना पुलिस उसकी पुत्री को बरामद नहीं कर सकी है। 

उसका आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और इसी मिलीभगत के चलते आरोपी को संरक्षण मिल रहा है, पुत्री की बरामदगी नहीं हो पा रही है। पिता ने एसपी को आरोपी और पुलिस कर्मियों की कॉल रिकार्डिंग व स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत किया है। मामले में पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने पीड़ित को हर संभव न्याय का भरोसा दिया है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: उम्र 13 साल... गजब का टैलेंट, चंद मिनटों में हाथों से बना देता है मिट्टी की मूर्तियां

 

संबंधित समाचार