Farrukhabad News: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदी की मौत; दोनों फेफड़े हो गए थे खराब... अस्पताल में बिगड़ी तबीयत...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजीवन सजा भुगत रहे कैदी की मौत हो गई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिला जेल फतेहगढ़ में हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहे कैदी की गुरुवार को मौत हो गई। कोतवाली कायमगंज के रायपुर रामनगर खास निवासी बादाम सिंह (78) व उसके भाई जय सिंह को हत्या के एक मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2017 में दोनों भाइयों को जिला जेल फतेहगढ़ भेजा गया। 

बादाम सिंह के दोनों फेफड़े खराब हो गए थे। जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद के अनुसार बादाम सिंह को कानपुर के लंग्स हॉस्पिटल में दो माह भर्ती रखा गया। हालत में सुधार न होने पर इस समय बादाम सिंह व उसका भाई जय सिंह जेल के अस्पताल में भर्ती थे। जहां बादाम सिंह की हालत बिगड़ गई। आननफानन उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पर मृतक के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए हैं। मृतक के भतीजे शशि कपूर ने बताया कि गांव में ही एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसके दोनों चाचा को आजीवन कारावास हो गया था। जिसमें वह सात साल से जिला जेल फतेहगढ में बंद थे। आज बादाम सिंह की मौत हो गई। चाचा जय सिंह की हालत खराब है। वह जेल के अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- Etawah News: मोटरसाइकिल व स्कूटी से भरे कंटेनर में अचानक लगी भीषण आग; लगभग एक सैकड़ा वाहन जलकर खाक...

संबंधित समाचार