बहराइच : युवक को अगवा कर अंडे में जहर खिलाने का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के निद्धीपुरवा गांव निवासी एक युवक को बुधवार रात को गांव के तीन लोगों ने लघुशंका जाते समय अगवा कर लिया। इसके बाद युवक को ज्यादती से अंडे में जहर घोलकर पिला दिया। इसके बाद सभी ने युवक की पिटाई कर उसे छोड़ दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत निद्धीपुरवा निवासी राहुल (26) पुत्र बनवारी बुधवार रात में नौ बजे के आसपास लघुशंका के लिए घर के बाहर निकला। तभी गांव निवासी डमरू अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा। उसने युवक को अगवा कर लिया। इसके बाद उसे कुछ दूरी पर ले गया नदी के तट पर युवक को जगती से अंडे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद सभी ने उसकी पिटाई कर वहीं पर मारा समझ छोड़ दिया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो युवक को बेहोश देखा। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। डॉक्टर ने युवक का इलाज शुरू किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है, पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा।

दबंगों ने बांध दिए हाथ पैर 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती राहुल ने बताया कि दबंगों ने उसका हाथ पैर बांध दिया इसके बाद सुनसान स्थान पर ले गए। मृत समझ कर उसे छोड़ दिया। काला पदार्थ अंडे में खिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसे उल्टियां शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : 65 साल पुराना है इतिहास, यहां के मैदान में इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखा चुके दम

संबंधित समाचार