Budget 2024 : कांग्रेस ने बजट को बताया मोदी सरकार का धोखा, कहा - देश की जनता हुई निराश, देखिये Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई संसद में पेश कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस बजट को जहाँ देश के लोगों के हित में बताया है तो वहीँ समाजवादी पार्टी समेत कई दल इसे छलावा बता रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि भाजपा ने वादा कर वोट देश के युवाओं से नौकरियों के नाम पर लिया था ,लेकिन काम सिर्फ उद्योगपतियों के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि निजीकरण कर, और 14 लाख करोड़ कर्ज पूजीपतियों का माफ हुआ। इसमें आम आदमी को क्या मिला। 

उन्होंने कहा कि किसानों से दोगुनी आय का वादा भाजपा ने किया था लेकिन अपने उद्योगपति मित्र के लिए नीतियां बनाकर 1600 करोड रुपए रोज कर दी, और किसान की आय घटकर 27 रुपए रोज रह गई।  देश के मध्यम वर्ग और महिला सुरक्षा के प्रति सरकार ने पिछले 10 साल से लगातार धोखा दिया, प्रधानमंत्री जी अपने को गरीब परिवार से और पिछड़ा बताते हैं लेकिन इस बजट में भी गरीबों को और दलितों - पिछड़ों को छला गया। प्रवक्ता ने कहा भाजपा के पास देश के युवाओं, किसानों, आम आदमी, और महिलाओं के लिए काम करने की कोई नियत और इच्छा शक्ति और नियत नही है, 2024 में भाजपा मोदी सरकार की विदाई पक्की हो गई है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा - यह भाजपा का विदाई बजट है

संबंधित समाचार